News:
Wednesday, November 4, 2026

गांधी जयंती पर हमीरपुर में 3 KM पैदल चाल प्रतियोगिता, महिला-पुरुष खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

संवाददाता: दीपक सोनी

हमीरपुर। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को हमीरपुर में 3 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन के सहयोग से होने वाली इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9 बजे राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक वर्ग में तीन-तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों का पंजीकरण संबंधित विद्यालय या महाविद्यालय के माध्यम से 1 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक कराया जा सकेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों से इच्छुक खिलाड़ियों का समय से पंजीकरण कराने की अपील की है।

प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम हमीरपुर से संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने जनपद के युवा खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है। प्रतियोगिता के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, खेल भावना और जनभागीदारी का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

📢 इस खबर को शेयर करें / Share This News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp