Tuesday, November 3, 2026

दो साल से ताले में कैद बिरखेरा आरोग्य मंदिर, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

हमीरपुर । पिछले दो वर्षों से बिरखेरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लटकने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों को 10 किलोमीटर का सफर तय करके मौहर अथवा सुमेरपुर आना जाना पड़ता है। बिरखेरा निवासी राम फल, संजय कुमार आदि ने बताया कि गांव के बस स्टाप के समीप बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पिछले दो वर्षों से ताला लटक रहा है। इस आरोग्य मंदिर का कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने बताया कि दो वर्ष पूर्व यहां तैनात सीएचओ का तबादला होने पर यहां ताला लटक गया है तब से यह बंद पड़ा है। ग्रामीणों को उपचार के लिए मौहर अथवा सुमेरपुर जाने को मजबूर होना पड़ता है उन्होंने बताया कि वह मामले की शिकायत समाधान दिवस से लेकर सीएमओ से कर चुके हैं लेकिन 2 वर्ष गुजर जाने के बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रभारी चिकित्साधिकारी तरुण पाल ने बताया कि सीएचओ की कमी के चलते ऐसा हुआ है सुमेरपुर क्षेत्र में 36 सीएचओ के सापेक्ष 22 सीएचओ ही है। जैसे ही भर्ती होती है इनको भर दिया जाएगा।फोटो-03,ताले में कैद आरोग्य मंदिर

📢 इस खबर को शेयर करें / Share This News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp