सुमेरपुर थानाध्यक्ष को भेंट किया गया ‘सर्वोदय साझा संग्रह’, पत्रकार संतोष चक्रवर्ती सम्मानित
सर्वोदय साहित्य सेवा संस्थान ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान, पत्रकारिता और साहित्यिक योगदान की सराहना
संवाददाता: दीपक सोनी
सुमेरपुर, हमीरपुर। सर्वोदय साहित्य सेवा संस्थान (S4) हमीरपुर की ओर से सुमेरपुर थाना परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के प्रबंधक कमल किशोर ‘कमल’ और उपाध्यक्ष रणविजय चक्रवर्ती ने सुमेरपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल को ‘सर्वोदय साझा संग्रह’ भेंट किया।
इस अवसर पर साझा संग्रह में प्रकाशित लेख के लेखक एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार संतोष चक्रवर्ती को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने उनके लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता समाज को जागरूक करने तथा सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर पत्रकार जितेंद्र यादव और दीपक खंगार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
