उन्नाव में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम
संवाददाता: दानिश अंसारी

फाइल फोटो: मृतक आशु
उन्नाव। जिले में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 19 सितंबर की रात का बताया जा रहा है। मृतक बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आई मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।मृतक की पहचान आशु (35), पुत्र स्वर्गीय पप्पू, निवासी ग्राम लालऊ खेड़ा, थाना कोतवाली उन्नाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर की रात आशु बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों ने आशु को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।बताया गया कि आशु सेल्समैन का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रिया और तीन बेटियां हैं। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
