Tuesday, November 3, 2026

हमीरपुर में धन की तलाश में घर के आंगन में खोद डाला 5 फीट गहरा गड्ढा, मेटल डिटेक्टर व खुदाई उपकरण सहित पांच लोग गिरफ्तार

मुस्करा हमीरपुर – मुस्करा कस्बे के चार थोक इलाके में सोमवार देर रात धन की तलाश में घर के आंगन में करीब पांच फीट गहरा गड्ढा खोदने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि मेटल डिटेक्टर से मिले संकेत के बाद गृहस्वामी समेत पांच लोग खुदाई कर रहे थे। रात में खुदाई की आवाज सुनकर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से मेटल डिटेक्टर समेत गड्ढा खोदने के उपकरण भी मिले।पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे 112 के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ लोग मकान के अंदर धन की तलाश में गड्ढा खोद रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दिलीप कुमार प्रजापति के घर में अनिल निवासी करगांव, शीतल करी निवासी इंगोहटा, तेजी लाल प्रजापति निवासी मौदहा और छोटेलाल निवासी शायर मौजूद मिले। पूछताछ में गृहस्वामी दिलीप कुमार ने बताया कि उसकी भैंस थनैला रोग से पीड़ित है और दूध की जगह खून आ रहा था। लोगों ने उसे बताया था कि किसी ने उसके घर में टोटका कराया है और आंगन में कोई वस्तु दबाई गई है। इसी बात पर वह साथियों के साथ खुदाई कर रहा था।मुस्करा पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

📢 इस खबर को शेयर करें / Share This News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

💬 WhatsApp